October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की खेल विभाग की समीक्षा, दिये ये निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की खेल विभाग की समीक्षा, दिये ये निर्देश

By on February 29, 2024 0 837 Views

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विधानसभा भवन में खेल विभाग के साथ पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती टिहरी तथा इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में लाइटिंग के कार्यों की समीक्षा की। सीएस राधा रतूड़ी ने पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती में बहुउद्देशीय भवन को पहाड़ी वास्तुकला से निर्मित एवं सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में   SITC OF DMX Integrated “LED” Flood Light for High Definition Televised  International Level के कार्यों की भी समीक्षा की।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने खेल विभाग को राज्य में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को मिशन मोड पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि राज्य में विकसित खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर  उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ ही भविष्य में दीर्घ अवधि तक राज्य के खिलाड़ियों तथा युवाओं को लाभान्वित करेगा।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे तथा जितेन्द्र कुमार सोनकर सहित खेल एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।