November 1, 2026
Breaking News

उत्तरकाशी- मलबे में तलाशी जा रही जिंदगियां, सेना का बेस कैंप और हेलिपैड भी तबाह

By on August 6, 2025 0 323 Views

उत्तरकाशी के धराली गांव में में बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। कई होटल और घर मलबे में दब गए हैं। 60 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद खीरगंगा में बाढ़ आ गई। भारी बारिश के चलते हर्षिल सेना का बेस कैंप और हेलिपैड तबाह हो गया है। साथ ही तेलगाड़ भी उफान पर आ गई। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

उत्तरकाशी हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने X पर लिखा “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उत्तरकाशी के हर्षिल-धराली में आई आपदा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर

एयर रेस्क्यू के लिए सेना को भेजा पत्र

आपदा प्रबंधन ने एयर रेस्क्यू के लिए भारतीय वायु सेना को पत्र भेजा है। अनुमति मिलने के बाद दो MI 17 और एक चिनुक हेलीकॉप्टर से मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया जाएगा। बता दें भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड राहत बचाव का काम करेगी।