October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • PM मोदी ने ऋषभ पंत के परिजनों से की बात, घायल ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी…

PM मोदी ने ऋषभ पंत के परिजनों से की बात, घायल ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी…

By on January 1, 2023 0 300 Views

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के परिजनों से बात की और क्रिकेटर के स्वास्थ्य की जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें हौसला दिया और हर संभव मदद की बात कही. बीसीसीआई ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, “भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ऋषभ पंत के परिवार को फोन किया और उनकी कार दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. हम इस भाव और आश्वासन के उनके सुखदायक शब्दों के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद देते हैं.”

 

 

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ऋषभ पंत की जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ” जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.”प्रधानमंत्री मोदी से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषभ पंत की मां से बात की थी और पंत का हाल चाल जाना था.

शुक्रवार सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. वर्तमान में ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. वहीं बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री की संवेदनाओं को लेकर उनका आभार जताया है.