October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान…

उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान…

By on August 18, 2024 0 741 Views

देहरादून: राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी समेत राज्य में कहीं-कहीं सुबह से मौसम साफ बना हुआ है, जबकि बागेश्वर और कुछ अन्य क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी 22 अगस्त तक राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं।

इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन होने की स्थिति में मलबा हटाने के लिए पर्याप्त मैन पावर और मशीनें तैनात करने को कहा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन से 100 से अधिक मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।

चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों से बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गयी है। इसके अलावा अपने साथ बारिश से बचाव के लिए जरूरी सामान रखने की सलाह दी गयी है।