September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • शादी के डेढ़ महीने बाद बिगड़ी नवविवाहिता की तबीयत, अल्ट्रासाउंड में निकली 4 माह की गर्भवती, टेंशन मे पति…

शादी के डेढ़ महीने बाद बिगड़ी नवविवाहिता की तबीयत, अल्ट्रासाउंड में निकली 4 माह की गर्भवती, टेंशन मे पति…

By on June 18, 2022 0 530 Views

महराजगंज: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के डेढ़ महीने की शादी में महिला चार महीने की गर्भवती निकल गई। दरअसल, उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की तबियत बिगड़ने के बाद जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो हैरान कर देने वाले वजह सामने आई। बताया जा रहा है कि शादी के डेढ़ महीने बाद ही नविविवाहिता 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली। इस मामले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है।

डेढ़ महीने की शादी, 4 महीने की प्रेग्नेंट बीवी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि गांव के रहने वाले रिश्तेदार के माध्यम से बीते डेढ़ महीने पहले उसकी शादी बगल के जिले के रहने वाली एक युवती से हुई थी। सही से घर बसने से पहले ही युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। इस बात से वह पूरी तरह से परेशान हो गया था। युवक ने बताया कि उसकी शादी को मात्र डेढ़ महीने हुए लेकिन उसकी पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

अल्ट्रासाउंड में हुआ खुलासा

नवविवाहिता के इस कांड का पता जब ससुराल वालों को लगा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बताया गया कि ससुराल वालों को इस पूरे मामले का पता तब चला, जब शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ। अनजाने में ससुरालवालों ने उसको दवाई दी लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद घबराकर ससुरालवालों ने लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड में लड़की को प्रेग्नेंट होने की आशंका जताई गई।