October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजकीय पालीटेक्निक में 14 दिन चली परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

राजकीय पालीटेक्निक में 14 दिन चली परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

By on January 18, 2022 0 262 Views

कालाढूंगी।राजकीय पालीटेक्निक में 14 दिन चली परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न।राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढुंगी के प्रधानाचार्य अखलेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढुंगी के परीक्षा केंद्र 033 पर दिनाँक 5 जनवरी से आयोजित परीक्षा आज 18 जनवरी को शांतिपूर्ण, सूचारुपूर्वक तथा नकलविहीन, कोविड दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस परीक्षा को सम्पन्न कराने में संस्था के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिसबल, पी0 आर0 डी0 गण, आउटसोर्स कर्मियों व परिषद के अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्णरूप से सहयोग किया।परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण पालन किया गया।