September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • यहाँ से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी ! विधायक ने शुरू की इस्तीफा देने की तैयारी ?

यहाँ से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी ! विधायक ने शुरू की इस्तीफा देने की तैयारी ?

By on April 18, 2022 0 273 Views

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप चुनाव चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो यह बात लगभग तय हो गई है। पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोडऩे का ऐलान किया था। सीएम के चम्पावत से उप चुनाव लडऩे की खबरें इंटरनेट मीडिया में तेजी से चल रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोडऩे पर विधायक का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है।

सीएम की सीट खटीमा से लगा है क्षेत्र

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं।

कल या परसों दे सकते हैं इस्तीफा

इस बात की पूरी संभावना है कि सोमवार या मंगलवार को गहतोड़ी विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जैसे ही विधायक गहतोड़ी के सीट छोडऩे की चर्चा शुरू हुई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के चम्पावत सीट से लडऩे पर स्वागत में पोस्टें डालनी शुरू कर दी हैं।

जनता चाहती है सीएम लड़ें चुनाव : गहतोड़ी

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अभी इस बात का कोई ऐलान नहीं किया है। उनका कहना है कि सीएम चम्पावत सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत है। यहां की जनता चाहती है कि सीएम इसकी घोषणा जल्द से जल्द करें। विधायक की बातों से भी स्पष्ट हो रहा है कि सीएम चम्पावत से ही उप चुनाव लड़ेंगे और आने वाले कुछ दिनों में इस बात का औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा।