October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरदा का दावा- पंचायत चुनाव में बीजेपी को हार का डर, सरकार टाल रही निकाय चुनाव…

हरदा का दावा- पंचायत चुनाव में बीजेपी को हार का डर, सरकार टाल रही निकाय चुनाव…

By on August 27, 2024 0 556 Views

हल्द्वानी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी में कांग्रेस स्वराज आश्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया. बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे. इस दौरान हरीश रावत ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा धामी सरकार को विधायी नियमों की जानकारी नहीं है. अगर ऐसा नहीं होता तो पारित बिल को प्रवर समिति के पास नहीं भेजा जाता.

हरीश रावत ने निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. हरीश रावत ने कहा विधानसभा में बिल पारित होने के बाद प्रवर समिति को मामला भेजना संसदीय परंपराओं की अवमानना है. प्रवर समिति में भेजने से पहले इन्हें नया बिल पेश करना चाहिए था. उन्होंने कहा सरकार निकाय चुनाव कराने से डर रही है. हरीश रावत ने कहा राज्य सरकार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाना चाहिए. जल्द से जल्द निकाय चुनाव कराने चाहिए. हरीश रावत ने कहा प्रदेश सरकार को डर है कि पंचायत चुनाव में उनकी करारी हार होगी. जिसके कारण धामी सरकार निकाय चुनाव को टाल रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पर पलटवार किया. उन्होंने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन पर आप सवाल कर रहे हैं? लेकिन आप भूल गए क्या आपने खुद पीडीपी से गठबंधन किया था, जिसके बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद भी फैला? हरीश रावत ने फिर दोहराया कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी.