September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भट्ट के सांसद बनने से होगा प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। बिष्ट

भट्ट के सांसद बनने से होगा प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। बिष्ट

By on July 8, 2021 0 307 Views

नैनीताल। सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सांसद अजय भट्ट को उत्तराखंड से केंद्रीय मंत्री बनने से निश्चित रूप से नैनीताल समेत पूरे प्रदेश का नियोजित विकास होगा। सांसद भट्ट के लंबे अनुभव का लाभ भी देश व प्रदेश की जनता को मिलेगा। विशेषकर नैनीताल संसदीय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने पीएम मोदी का आभार प्रकट किया है। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कर्नाटक, प्रदीप पाठक, मनोज भट्ट, राजेश नेगी, नितिन राणा, पंकज जोशी, दुर्गादत्त पलडिय़ा, शरद पांडे, भास्कर भगवाल आदि ने भी खुशी व्यक्त की है।