September 13, 2026
Breaking News

स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत।

By on October 28, 2021 0 343 Views

हल्द्वानी। बुधवार देर रात को गौलापार में रामबाग चौराहे के पास एक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराए दोपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह व सावन सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी संख्या सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से 108 की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसआई विरेन्द्र चंद ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।