October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • किसान इण्टर कॉलेज पीरूमादारा में कला एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

किसान इण्टर कॉलेज पीरूमादारा में कला एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

By on December 28, 2024 0 413 Views

रामनगर। पायनियर्स क्लब पीरूमादारा द्वारा किसान इण्टर कॉलेज पीरूमादारा में कला एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कला प्रतियोगिता में 17 एवं शतरंज प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में अंशु नेगी प्रथम, कृष्णा प्रकाश द्वितीय, राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, कु० जिया द्वितीय तथा नितिन करगेती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पायनियर्स क्लब के राष्ट्रीय महासचिव नवीन तिवारी पीरूमादारा पायनियर्स के सचिव संदीप अग्रवाल, हरीश सनवान, दिनेश चन्द्र भट्ट द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य  हरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पायनियर्स क्लब के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में इसी प्रकार सामाजिक कार्यो में अपना योगदान देने की अपेक्षा की।