October 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • प्रदेश में वन भूमि पर अवैध कब्जे के चलते CM धामी ने दिए SIT जांच के आदेश

प्रदेश में वन भूमि पर अवैध कब्जे के चलते CM धामी ने दिए SIT जांच के आदेश

By on July 22, 2024 0 736 Views

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा तराई पश्चिम वन प्रभाग के अपर कोसी में 35 हेक्टेयर वन भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर एसआईटी जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि सीएम धामी ने वन भूमि पर किए गए कब्जे व इसके खरीदने और बेचने की सूचना पर ही यह ठोस कदम उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, अपर कोसी रेंज की करीब 35 हेक्टेयर वन भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो चुका है। वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में लगभग एक हजार से ज्यादा परिवार शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि वे इन जमीनों की खरीद तथा बेच भी कर रहे है। यह सिलसिला लगभग ढाई दशक से चल रहा है।

वहीं तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य का कहना है कि भूमि पर कब्जे को खाली कराने को लेकर प्रयास निरंतर जारी है। कब्जेदारों को 151 धारा के अंतर्गत कब्जे की जमीनों से बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग की ओर से कब्जा खाली करवाने की पूरी कोशिश की जा रही है।