September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने किया, नैनीताल विधानसभा का दौरा

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने किया, नैनीताल विधानसभा का दौरा

By on October 15, 2021 0 334 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन)कोटाबाग विकासखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र बागजाला में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री कृपाल बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिनेश आर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को एक बार पुनः नैनीताल विधानसभा से विजयी बनाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा नैनीताल विधानसभा को लेकर काफी दूरदर्शी सोच है और किसी सोच के तहत नैनीताल विधानसभा में प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का काम उन्हें सौंपा गया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने पर, उन्होंने कहा कि 2017 चुनाव में नैनीताल विधानसभा और बाजपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजयी हुआ था और एक बार पुनः 2022 के चुनाव में भी दोनों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी ही विजयी होगा।

जन मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह अरोरा, मंडल महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष कंचन पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता ध्यान सिंह नेगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।