September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भाई ने बनाया अपनी सगी बहन को हवस का शिकार, किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, फिर…

भाई ने बनाया अपनी सगी बहन को हवस का शिकार, किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, फिर…

By on January 30, 2024 0 911 Views

उत्तराखंड के चम्पावत जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देना वाला वाक्य सामने आया है। भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया। किशोरी ने कुछ समय पहले नवजात को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाई ने अपनी छोटी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा किशोरी के मां बनने पर हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपने 21 साल के बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। लंबे समय से दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी का खुलासा होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने नवजात को जन्म दिया। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि घटना का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।