October 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • वन बीट अधिकारी संघ रामनगर वन प्रभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

वन बीट अधिकारी संघ रामनगर वन प्रभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

By on August 26, 2026 0 124 Views

रामनगर। वन बीट अधिकारी संघ, रामनगर वन प्रभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार, 26 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हुई।
सर्वसम्मति से प्रमोद पंत को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रोहित फर्त्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कु. दीपिका को महिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार लोधियाल को महामंत्री, मुकेश कुमार को संगठन मंत्री, रमेश को कोषाध्यक्ष,  तारा चंद डार्बी को संप्रेक्षक तथा  दीप शर्मा को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी वन बीट अधिकारियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।