September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शपथ ग्रहण से पहले भाजपा में बगावत के संकेत

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा में बगावत के संकेत

By on July 4, 2021 0 274 Views

पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने से भाजपा के अंदर कई वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी सामने आ रही है । मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सतपाल महाराज और उनके गुट के निवर्तमान मंत्री व कुछ विधायक आलाकमान के फैसले से नाखुश है।
आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि समय रहते हुए अगर इन सभी वरिष्ठ निवर्तमान मंत्री और विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए तो इनमें से कुछ निवर्तमान मंत्री और विधायक कांग्रेस में शामिल होकर, घर वापसी कर सकते हैं। क्योंकि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कहा था कि जो सच्चे कांग्रेसी हैं और किसी वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे, उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं। ऐसे में खटीमा से दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक तो कांग्रेस में जाने का मन बना रहें हैं।सतपाल महाराज और उनका खेमा बेहद नाराज है, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल सहित भाजपा पृष्टभूमि के तीन निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और कुछ विधायक दिल्ली के सम्पर्क में बने हुए हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं।