October 29, 2026
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत ।

By on November 3, 2021 0 278 Views

रामनगर- काशीपुर- रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा नेशनल हाईवे 309 पर बीते दिवस हुआ था भीषण सड़क हादसा जिसमें पीरुमदारा बेनी बिहार निवासी उम्र लगभग 20 वर्षीय कु0 मनीषा नेगी पुत्री मनवर नेगी को सड़क पार करते समय साईं मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मनीषा पीरुमदारा बद्री बिहार से अपने घर की ओर पैदल आ रही थी कि तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छात्रा मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई घायल मनीषा को उपचार के लिए काशीपुर चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार सहित पूरे पीरुमदारा में शोक की लहर छा गई है।