October 29, 2026
Breaking News

जैविक खेती शैक्षिक भ्रमण ।

By on March 20, 2022 0 252 Views

कालाढूंगी काश्तकार विकास समिति कोटाबाग की अध्यक्ष माया नेगी के नेतृत्व में किसान क्लब के सदस्यों को जैविक खेती की जानकारी व उसकी उपयोगिता को समझने के लिए व इस खेती क्या फायदे हैं। नाबार्ड के कैट परियोजना के तहत केरल के कन्नूर जिले में शैक्षिक भ्रमण कराया गया ।इस शैक्षिक भ्रमण में 25 किसानों ने प्रतिभाग किया वहीं केरल के कृषि विभाग के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया। वहीं किसान व जैविक खेती के मास्टर ट्रेनर शाह द्वारा हर्बल वृक्ष आयुर्वेदा पद्धति से खेती कर रहे शाह द्वारा हर्बल गुलाब जल , गोमूत्र से निर्मित जैविक कीटनाशक फफूंदी नाशक आदि को किसानों को अच्छी तरह से समझाया वही इस पद्धति से तैयार कृषि उत्पादकों को मय्यिल प्रोड्यूसर कंपनी का भी भ्रमण किसानों को कराया गया ।वहीं कृषि उत्पाद को प्रोसेसिंग व मार्केट पर दोगुना मुनाफा ले रहे हैं।वही केरल भ्रमण से लौटने के बाद किसानों कोटाबाग के किसानों का कहना है कि काश्तकार विकास समिति कोटाबाग के संयोग से केरल के इस मॉडल को अवश्य अपनाया जाएगा।