October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • धामी का प्रयास सफल – अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन, योगी गवर्नमेंट ने दी मंजूरी, धामी सरकार ने जारी किये ₹24 करोड़

धामी का प्रयास सफल – अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन, योगी गवर्नमेंट ने दी मंजूरी, धामी सरकार ने जारी किये ₹24 करोड़

By on January 8, 2024 0 916 Views

देहरादून: श्री राम जन्मभूमि पर राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में उत्साह दिखाई दे रहा है. इन तमाम तैयारियां के बीच उत्तराखंड के लिए श्री राम जन्मभूमि से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड को राम जन्मभूमि पर जमीन खरीदे जाने की सहमति दे दी है. इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए 24 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए हैं.

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहा है. अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा भी होनी है. हिंदू आस्था से जुड़े लोगों के लिए इस बेहद खास मौके पर राम मंदिर से जुड़ा ट्रस्ट भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है. उधर उत्तराखंड वासियों के लिए भी श्री राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक अच्छी खुशखबरी आई है. उत्तराखंड सरकार अयोध्या में भव्य राज्य अतिथि गृह बनाने जा रही है.
काफी पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह बनाने का ऐलान कर दिया था. इसको लेकर उत्तर प्रदेश से खुशखबरी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से ठीक पहले आई है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड को श्री राम जन्मभूमि पर राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए भूमि खरीद की मंजूरी दे दी है.

अच्छी बात यह है कि 22 जनवरी को जहां एक तरफ रामलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है तो वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार ने श्री राम जन्मभूमि पर राज्य अतिथि गृह को स्थापित करने के लिए अपने प्रयासों में गंभीरता दिखाई है. धामी सरकार ने अयोध्या में भूमि क्रय के लिए 24 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है.

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की तरफ से करीब 4700 वर्ग मीटर भूमि राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित करने का फैसला किया है. जिस पर उत्तराखंड की धामी सरकार भव्य राज्य तिथि गृह बनाने के प्रयास में जुट गई है. अयोध्या में भव्य राज्य अतिथि गृह बनने के बाद उत्तराखंड के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा. राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को इस अतिथि गृह में आश्रय मिल सकेगा.