October 26, 2026
Breaking News

मनरेगा कार्यों की शुरू हुई समीक्षा।

By on May 16, 2022 0 167 Views

कालाढूंगी। विकास खंड कोटाबाग में विगत वर्ष हुए मनरेगा कार्यों की समीक्षा शुरू हो गयी है। विकास खंड के सभागार में मनरेगा से संबंधित सोशियल ऑडिट एवं जनसुनवाई हुई। जहां पूरे विकास खंड क्षेत्र में हुए मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के साथ ही लोगों की समस्या भी सुनी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा यह समीक्षा कराई जा रही है, जिसके लिए ऑडिट टीम ने यहां पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑडिट टीम के साथ ही एक निर्णायक टीम भी बनाई गई है। दोनों टीमें मिलकर समीक्षा कर रही हैं कि क्षेत्र में मनरेगा के कार्य कहां और किस गुणवत्ता से हुए हैं। इसके बाद यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जानी है। निर्णायक टीम में राइंका कोटाबाग प्रधानाचार्य हरीश चंद्र बिनवाल, बीडीओ श्याम चंद्र, सुरेश चंद्र पाठक, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, समाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा सहित पूर्व प्रधान उमेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

फोटो। मनरेगा कार्यों की सुनवाई करती टीम।।

जैविक खाद का किया वितरण।
कालाढूंगी। विकास खंड कोटाबाग की ग्राम सभा धमोला में जैविक खेती को बढ़ावा देने व खेती में रासायनिक उर्वरकों तथा रासायनिक दवाओं का प्रयोग कम करने के उद्देश्य से किसानों को जैविक खाद का वितरण किया गया। साथ ही किसानों से अपील की गई कि रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान धमोला चंद्र प्रकाश बुढलाकोटी व मोहन सती सहित कई किसान उपस्थित थे।