September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोटाबाग ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार बलवंत सिह रावत को प्रदान किया गया।

कोटाबाग ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार बलवंत सिह रावत को प्रदान किया गया।

By on December 1, 2021 0 240 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) शहीद ध्यान सिंह बसेडा रा इ का प्रतापपुर चकलुवा नैनीताल विद्यालय में कार्यरत बलवंत सिह रावत स0अ0कला आज अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हो गये हैं। रावत एक कर्तब्य निष्ठ जागरुक अध्यापक रहे। आपको लगातार 3 वर्षो तक इंटरमीडिएट ड्रॉइंग एंड पेंटिग विषय में कोटाबाग ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार प्रदान किया गया। रावत की सेवानिवृत्ति से विद्यालय मे योग्य एंव कर्तब्य निष्ठ अध्यापक की कमी हमेशा रहेगी। संपूर्ण विद्यालय परिवार आपके जीवन की नयी पारी शुरु करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता है। आप स्वस्थ और सुखी रहें यही कामना परमपिता परमेश्वर से करता है। रावत को विद्यालय से प्रधानाचार्य महेश चन्द्र पंत एंव संपूर्ण विद्यालय परिवार ने भावपूर्ण विदाई दी। विदाई समारोह मे प्रधानाचार्य महेश चन्द्र पंत, राम नरेश सिंह प्रव0 राज0वि, महेश चन्द्र जोशी प्रव0 अंग्रेज़ी, नारायण लाल वर्मा प्रव0 भूगोल, पूरन सिंह धानिक स0अ0 हिन्दी, चंपा देवी स0अ0 सामा0 मीतू जंगपांगी स0अ0 वि0, हेमंत कुमार उपाध्याय स0अ0 व्यायाम, संजय कुमार व0स0 एंव विद्यालय के पूर्व प्रव0 गोपाल सिंह रैक्वाल एंव पूर्व कर्मचारी नंद किशोर उपस्थित थे। विदाई समारोह का संचालन पूरन सिंह धानिक स0अ0 ने किया। अंत मे प्रधानाचार्य महेश चन्द्र पंत ने सभी का आभार प्रकट किया।