September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • उत्तराखंड बोर्ड के नतीजेे कल 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजेे कल 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

By on July 30, 2021 0 588 Views

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के बोर्ड के नतीजे कल 31 जुलाई को घोषित किये जायेंगे। इस बार यह नतीजे 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बोर्ड के डायरेक्टर सीमा जौनसारी के साथ घोषित करेंगे। यह नतीजे बोर्ड मुख्यालय रामनगर में घोषित किये जायेंगे। हालांकि इस बार परीक्षाएं नही हुई। इसलिए बोर्ड ने बच्चों को मार्क्स देने का अलग तरीका निकाला है। जिसमे 10 के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत 9वीं कक्षा के मार्क्स के साथ 10वीं के असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क या इंटरनल जो भी एग्जाम हुए है उनके आधार पर 25 प्रतिशत मार्क्स दिए जाएंगे। इसी तरह 12वीं के लिए कक्षा 10 के 50 प्रतिशत 11वीं के 40 प्रतिशत और 12वीं के 10 प्रतिशत मार्क्स जोड़े जाएंगे। इस बार इन परीक्षाओं के लियर कोई मेरिट लिस्ट जारी नही की जाएगी। जबकि जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नही होगा। बोर्ड उनके लिए अलग से परीक्षा कराएगा। इस संबंध में उन्हें 1 महीने के अंदर आवेदन करना अनिवार्य है। इस बार इन परीक्षाओं के लिए हाइस्कूल में जहां 1 लाख 48 हजार 350 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। 1 लाख 45 हजार 687 रेगुलर स्टूडेंट हैं। जबकि 2663 प्राइवेट स्टूडेंट्स हैं। जिनमे 76 हजार 995 लड़के और 71 हजार 355 लड़कियां हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 998 परीक्षार्थियों ने आवेदन कियाहै। जिसमे 1 लाख 18 हजार 130 रेगुलर स्टूडेंट्स हैं। जबकि 4 हजार 968 प्राइवेट स्टूडेंट्स हैं। इनमे 59 हजार 835 लड़के और 62 हजार 363 लडकियां हैं। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट आप इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। www.ubse.uk.gov.in

uaresults.nic.in