October 28, 2026
Breaking News

मोबाइल चोर को पुलिस ने धर दबोचा।

By on July 2, 2022 0 261 Views

कालाढूंगी।मोबाइल चोर को पुलिस ने धर दबोचा। क्षेत्र की दुकानों व घरों में चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना कालाढूंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त से चोरी का सामान भी किया बरामद।थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 निवासी मोहम्मद हारून पुत्र अनवा की कालाढूंगी बाजार वार्ड 6 में मोबाईल की दुकान से एक रियल मि का मोबाइल चोरी की घटना की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर पर करवाई करते हुए
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुमित कुमार पुत्र पूरन राम निवासी हुड़किया चौड़ कालाढूगी को शनिवार को गिरफ्तार कर उक्त युवक के खिलाफ धारा 380,411 के तहत करवाई कर न्यालय में पेस किया।