- Home
- उत्तराखण्ड
- खेल मंत्री रेखा आर्या का कालाढूंगी में स्वागत। 4 फरवरी 2020 को पूर्व खेल मंत्री ने किया था शिलान्यास।
खेल मंत्री रेखा आर्या का कालाढूंगी में स्वागत। 4 फरवरी 2020 को पूर्व खेल मंत्री ने किया था शिलान्यास।
कालाढूंगी। जिले की प्रभारी मंत्री एवं बाल विकास, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या के सोमवार को
कालाढूंगी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कालाढूंगी के मिनी स्टेडियम का निर्माण अधर में लटका होने की बात सुनकर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मामले की जांच कराएंगी। जो भी अड़चन है, उसको दूर कराते हुए जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया जाएगा। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह देऊपा, कोच मनमोहन बसेड़ा ने मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन देते हुए शीघ्र ही स्टेडियम का निर्माण शुरू कराए जाने, अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विकास एवं स्पोर्ट्स समिति की मांग पर कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम स्वीकृत हुआ था। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है, इस बार देश की आजादी पर हर घर पर तिरंगा लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या एक अभिशाप है, इसलिए हम सबको जागरूक रहना पड़ेगा। इस दुनिया में सबको जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करेंगी। मिनी स्टेडियम के रुके हुए कार्य की जांच कराई जाने की बात भी उन्होंने कही।
इस दौरान महेंद्र दिगारी, विनोद बुधलाकोटी, जसविंदर सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, आरती आर्या, मीनाक्षी देवी, कविता वालिया, हरीश मेहरा, मोहन सिंह खोलिया, तारा चंद्र पांडे आदि भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो। मंत्री को ज्ञापन देते देऊपा व अन्य।

