- Home
- उत्तराखण्ड
- शादी में गयी महिला, घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
शादी में गयी महिला, घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
जसपुर। नगर मे शादी समारोह में शमिल होने गई महिला के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नईबस्ती, निकट अबूब्रक मस्जिद निवासी नूरी पत्नी मारूफ बीती 15 फरवरी को अपनी ननद की शादी में बास्ता चांदपुर बिजनौर गई थी। नूरी ने बताया कि उसका पति सउदी में काम करता है। बुधवार को उसके पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। नूरी ने जब घर आकर देखा तो उसके छत का दरवाजा टूटा हुआ था। चोर अलमारी में रखे 85 हजार रुपये, सोने के जेवरात, कीमती कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए थे। महिला ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

