October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अंकिता मर्डर केस: रिमांड एडवोकेट ने पुलकित की बेल की अर्जी वापस ली, वकील बोले- न लड़ेंगे न लड़ने देंगे केस

अंकिता मर्डर केस: रिमांड एडवोकेट ने पुलकित की बेल की अर्जी वापस ली, वकील बोले- न लड़ेंगे न लड़ने देंगे केस

By on September 29, 2022 0 170 Views

देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर आरोपियों की बेल की अर्जी लगाने वाले रिमांड एडवोकेट ने अब केस लड़ने से मना कर दिया है। एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। अब उन्होंने कहा कि मामले को संदेवनशील देखते हुए उन्होंनें आरोपियों की बेल की अर्जी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है।

अन्य अधिवक्ताओं ने पैरवी की तो करेंगे विरोध

वहीं, बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अगर अंकिता हत्याकांड को लेकर कोई अधिवक्ता बाहर से आरोपियों की पैरवी करने आते हैं तो बार एसोसिएशन उसका पूरा विरोध करेगी। कहा कि अंकिता हम सबकी बेटी थी। मामला संवेदनशील होने के चलते मैं खुद अंकिता की तरफ से कोर्ट में पैरवी करूंगा।