September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • हाथी के बच्चे से कार्बेट टाईगर रिजर्व मै खुशियां।

हाथी के बच्चे से कार्बेट टाईगर रिजर्व मै खुशियां।

By on July 28, 2021 0 475 Views

हँसता, खेलता, शरारत करता बच्चा यूं तो सभी का मन मोह लेता है। लेकिन यदि बात हाथी के बच्चे की हो तो यह बड़ो के साथ ही बच्चों का भी मन मोह लेता है। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में एक ऐसा ही हाथी का बच्चा है। जो किसी का भी मन मोह लेता है। यह नटखट सावन है। जिसका जन्म 2 अगस्त 2018 को कालागढ़ एलीफैंट कैम्प में हुआ था। उस समय कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कर्नाटक से हाथी लाये गए थे। जिनमे कंचम्भा प्रेग्नेंट थी। जिसने 2 अगस्त 2018 में सावन को जन्म दिया। कॉर्बेट प्रशासन सावन का नामकरण धूमधाम से करना चाहता था। क्योंकि यहां पालतू हाथी के बच्चे की किलकारियां बहुत समय बाद गूंजी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसका नामकरण बिना किसी आयोजन के हुआ। हालांकि कॉर्बेट प्रशासन ने तभी से थान लिया था कि अब इसका बर्थडे धूमधाम से मनाया जाएगा। और 2 अगस्त 2018 को इसका पहला जन्मदिन कालागढ़ के एलीफैंट कैम्प में धूमधाम से मनाया गया। जहां इसके बर्थडे पर कई बच्चों ने भी शिरकत की। 2020 में कोविड के चलते इसका बर्थडे तो सेलिब्रेट किया गया। लेकिन इसमें गिने-चुने लोगो ने ही शिरकत की। तब कॉर्बेट प्रशासन ने सावन से लोगो को जोड़ने के लिए इसका सोशल मीडिया में अकाउंट बनाने की घोषणा की थी। समय के साथ कॉर्बेट प्रशासन ने अब इसका एक फेसबुक पेज बना दिया है। जहां आप सावन से सीधा जुड़ सकते हैं। यहां आपको सावन के बचपन की बहुत सी यादें तो देखने को मिलेंगी ही, साथ ही उसकी वर्तमान की भी कई तस्वीरें यहां उपलब्ध होंगी। कॉर्बेट के डायरेक्टर राहुल की यदि माने तो इस पेज के द्वारा जनता सीधे सावन से जुड़ सकेगी। वहीं इससे कॉर्बेट में रह रहे पालतू हाथियों की जानकारी भी लोगो को मिल सकेगी। यह पेज लोगो को वन्यजीवों के प्रति भी जागरूक करने में मददगार साबित होगा। सावन से जुड़ने के लिए आप फेसबुक के इस लिंक में जाकर लाइक कर सकते हैं। https://www.facebook.com/Saavan-104875468515030/