October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • छावला गैंगरेप केस में पुनर्विचार याचिका को मंजूरी, CM धामी ने दिल्ली LG का जताया आभार

छावला गैंगरेप केस में पुनर्विचार याचिका को मंजूरी, CM धामी ने दिल्ली LG का जताया आभार

By on November 22, 2022 0 232 Views

देहरादूनः दिल्ली छावला गैंगरेप केस में दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी दे दी है. इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद किया है. सीएम धामी ने कहा कि देश की बेटी को न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए फैसले के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद है. हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे.

बता दें कि राजधानी में छावला दुष्कर्म व हत्या के मामले में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तीन आरोपियों को बरी करने के खिलाफ दिल्ली सरकार द्वारा एक पुनर्विचार याचिका दायर (review petition in Chhawla case) करने की मंजूरी दे दी है. अब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस सनसनीखेज मामले में सरकार का पक्ष रखेंगे. फरवरी 2012 में दिल्ली के छावला में हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते 7 नवंबर को इस गैंगरेप के 3 दोषियों को बरी कर दिया था, जबकि पहले हाईकोर्ट और निचली अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाया.