October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट

By on November 28, 2024 0 1164 Views

उत्तराखंड में नए डीजीपी की तैनाती के साथ ही पुलिस महकमे में बदलाव शुरू हो गए हैं। कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। माना जा रहा है कि नए डीजीपी के आने के बाद उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के तबादले सामान्य बात है।

शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरिता डोभाल को उत्तरकाशी का एसपी बनाया गया है जबकि उत्तरकाशी के एसपी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। नैनीताल और अल्मोड़ा के अपर पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके साथ ही पौड़ी और देहरादून के भी अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं।