October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मंगलौर से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निज़ामुद्दीन को AICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया दिल्ली का प्रभारी

मंगलौर से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निज़ामुद्दीन को AICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया दिल्ली का प्रभारी

By on November 26, 2024 0 441 Views

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी निजामुद्दीन को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज बनाया गया है. काजी निजामुद्दीन के पास संगठन में राष्ट्रीय सचिव की भी अहम जिम्मेदारी है.

दिल्ली एआईसीसी प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

पार्टी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी पत्र में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने दीपक बावरिया को दिल्ली के महासचिव प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है, जबकि उनके स्थान पर मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है.

मोदी लहर में जीती थी विधनसभा सीट

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है. इसमें मीनाक्षी नटराजन समिति की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं और इमरान मसूद वह प्रदीप नरवाल को समिति का सदस्य बनाया गया है. केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी. गौरतलब है कि उत्तराखंड के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने जीत दर्ज कराई थी.

आलाकमान ने कश्मीर में सौंपी थी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन तीन बार मंगलौर से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2002 में उन्होंने बसपा से मंगलौर सीट से पहले चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उनके उनके पास संगठन में राष्ट्रीय सचिव की भी अहम जिम्मेदारी है. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कश्मीर का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया था.