October 30, 2026
Breaking News

डांस प्रतियोगिता आयोजित।

By on May 16, 2023 0 287 Views

कालाढूंगी।नैन्सी कॉन्वेंट विद्यालय ज्योलिकोट, नैनीताल में रविवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस यैलो ग्रीन, रेड और ब्लू के छात्र-छात्राओं ने बडे ही उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगियों ने भगरे डांस के माध्यम से प्रतियोंगिता में आए मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध निदेशक आई0 पी0 सिंह तथा प्रधानाचार्य,संजय कुमार, भस्कर जोशी का मनमोह लिया ।
प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान पर रेड हाउस रहा। कार्यक्रम के अंत में इसी विद्यालय से पढे निश्चय ने डांस और गाने गायें । निश्चय इस समय सी०एम०ओं कार्यालय मे अपनी सेवाएँ दे रहें है। वह एक जाने माने डांसर और गायक भी है जो कि समय-समय पर अपने कॉन्सर्ट के द्वारा लोगों को मनोरंजन करते रहते है। कार्यक्रम के अंत मे छात्रो को संबोधित करतें हुए आई0पी0 सिंह ने अपनी भावनाओं कों सभी के सामने व्यक्त किया। अपनी वाणी से उन्होने सभी का मार्गदर्शन किया जो कि संस्थान से जुड़े हर व्यक्ति के लिए अमूल्य है। उन्होने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि वह छात्रों को हर प्रकार की शिक्षा मुहैया करवाए।
कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता छात्रों को उज्जवल भविष्य का निमार्ण करती है | इसलिए वह इस प्रकार की प्रतियोगितायें भविष्य में भी आयोजित करवाते रहेगें जिससे कि छात्र हर क्षेत्र मे अपना विकायत्रस कर सकें और एक सफल व्यक्तिव बन सकें।इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार व सम्मानित लोग मौजूद थे।