September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • बिजरानी जोन में डेमो के तौर पर रोटेशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बिजरानी जोन में डेमो के तौर पर रोटेशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

By on August 5, 2021 0 320 Views

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 357 जिप्सियां रजिस्टर्ड हैं। जिसमे अधिकांश जिप्सियों को काम नही मिल पाता है। यह लोग ट्रेवल एजेंट और होटल व्यवसायियों से जुड़कर काम करते हैं। ऐसे में उन्हें उनकी जिप्सी का बहुत कम मेहनताना मिलता है। और व्यस्त दिनों में कई टूरिस्ट को परमिट मिलने के बाद भी जिप्सी उपलब्ध नही हो पाती। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने जिप्सियों का रोटेशन करने का मन बनाया। लेकिन कुछ पुराने जिप्सी मालिक, होटल व्यवसायी और ट्रेवल एजेंट इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे कॉर्बेट प्रशासन ने दोनों पक्षो को बुलाकर उनका पक्ष सुना। और फिलहाल बिजरानी जोन में डेमो के तौर पर इसे शुरू करने की बात की है।