September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • वकील अहमद बने पुनः अध्यक्ष। सर्वसम्मति से हुआ मस्जिद कमेटी का गठन।

वकील अहमद बने पुनः अध्यक्ष। सर्वसम्मति से हुआ मस्जिद कमेटी का गठन।

By on October 5, 2021 0 403 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) जामा मस्जिद कमेटी के लिए आयोजित हुई संभ्रांत लोगों की बैठक में सर्वसम्मति से वकील अहमद को एक बार फिर पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं जामा मस्जिद कमेटी के लिए अन्य सदस्यों को भी राये मशविरे के बाद चुना गया। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वकील अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर वकील अहमद पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके बाद संभ्रांत मौजूदा लोगों की राय से कमेटी के सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से लोगों को चुना गया। जिसमें मतलूब इलाही को सचिव व मो, शहजाद को उप सचिव, शरीफ अहमद व रिफायत अली को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ मेहंदी हसन, अली हुसैन, जावेद सिद्दीकी, निजाम हैदर, रईस अहमद, तसलीम ठेकेदार, मो, दानिश, फिरास अहमद, ताहिर कादरी, हाजी निजामुद्दीन, साजिद आढ़ती, नईम अहमद, अलीम अहमद, अनीस अहमद, जलालुद्दीन, रईस अहमद, नदीम अहमद, हबीब अहमद सदस्य के रूप में चुने गए। बैठक में हाजी कदीर अहमद, हाजी नजीर अहमद, हाजी बदलू, सईद अहमद, तस्लीम ठेकेदार, अब्दुल हमीद, हाजी इब्ने हसन, हाजी यामीन, हाजी शब्बीर अहमद, यासीन कुरैशी, नफीस अहमद आदि लोग उपस्थित थे।