September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई। दो लोगों पर लगाया 40 लाख से अधिक का जुर्माना।

अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई। दो लोगों पर लगाया 40 लाख से अधिक का जुर्माना।

By on May 31, 2022 0 193 Views

कालाढूंगी। खनन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के उदयपुरी व बंदरजूड़ा में छापेमारी करते हुए अवैध खनन पकड़ा। अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली द्वारा सोमवार को भूमि समतलीकरण के अनुमति वाले स्थानों पर छापेमारी की गई तो उदयपुरी में गुरविंदर सिंह के यहां अवैध खनन होना पाया गया, जबकि बंदरजूड़ा में रविंदर बोरा के यहां भी अवैध खनन होना पाए जाने पर दोनों पर कुल 40 लाख 68 हजार 708 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी के साथ बंदरजूड़ा में एक दस टायरा ट्रक यूके 18 सीए – 1611 को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर पुलिस चोकी बैलपड़ाव के सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी टीम में ऐशवर्या साह, पटवारी अरुण देवरानी, महेंद्र सिंह , प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि शामिल रहे।