Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कालाढूंगी में परिवर्तन यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, विकास के मुद्दों से भटकी भाजपा। हरिश रावत।

कालाढूंगी में परिवर्तन यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, विकास के मुद्दों से भटकी भाजपा। हरिश रावत।

By on September 5, 2021 0 375 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के कालाढूंगी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
यात्रा का जोरदार स्वागत किया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा व कई बड़े नेता शामिल थे। कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस से टिकट के कई दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कालाढूंगी रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से जनता में खुशहाली का परिवर्तन लाना है।
भाजपा सरकार से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस की यह परिवर्तन यात्रा अब भाजपा के लिए परिवर्तन का कारण बनेगी। कहा प्रदेश ही नहीं देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है, बेरोजगारी चरम पर है, देश का किसान और बेरोजगार अपनी मांग कर रहा है तो उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री महेश शर्मा, डा, महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप सती, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरुण प्रताप भाकुनी, रंजीत रावत, संजय किरौला, भोला भट्ट, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, तारा नेगी, गिरीश भट्ट, त्रिभुवन कन्याल, जीवन लाल वर्मा, ताहिर कादरी, जावेद सिद्दीकी, कादिर हुसैन, जनार्दन जोशी, भगवती आर्या, राजकुमार पांडे, हरीश मेहरा, अर्णव कम्बोज, मो, दानिश, इकबाल अली, जलील अहमद, भूपेंद्र सिंह, नदीम अहमद आदि उपस्थित थे।
फोटो। कालाढूंगी पहुंची यात्रा में हरीश रावत व अन्य।