September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद उत्तराखंड मे बढ़ी सख्ती, विदेश से आने वाले लोगों की होगी निगरानी

कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद उत्तराखंड मे बढ़ी सख्ती, विदेश से आने वाले लोगों की होगी निगरानी

By on November 28, 2021 0 362 Views

देहरादून: हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी विदेश से लौटने वाले लोगों की विशेष निगरानी के निर्देश जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गये हैं। इन दोनों जगहों से लौटे लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा गया है।

डीएम डा. आर राजेश कुमार एवं सीएमओ डा. मनोज उप्रेती की ओर से सभी अफसरों को अलर्ट रहने एवं विशेष निगरानी को कहा गया है। वहीं सभी संस्थानों को कहा गया है कि यदि उनके अफसर, कर्मचारी कही बाहर से लौटे और उनकी तबीयत खराब हो तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। ताकि उनकी जांच कराई जा सके।

देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित का कहना है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जांच हो रही है। इसके बाद भी यहां स्थानीय स्तर पर उनकी स्क्रीनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं सभी संस्थानों को कहा गया है कि विदेश या दूसरे शहरों से वापस लौटने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को दें।