October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

By on August 20, 2023 0 382 Views

प्रदेश के तीन जनपदों में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आह देहरादून समेत नैनीताल और बागेश्वर जनपद में बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

22 अगस्त के बाद तेज बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 अगस्त को प्रदेश के कई जनपदों में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 22 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार हैं।

जाखन में जारी है भूधंसाव का सिलसिला

वहीं विकासनगर के जाखन में भूधंसाव का सिलसिला अभी भी जारी है। इसके अलावा लांघा-मटोगी मोटर मार्ग के धंसने का क्रम भी जारी है। इस वजह से बिहार क्षेत्र के ग्रामीणों का संपर्क अन्य जगह से कट गया है।

बता दें जाखन में 16 अगस्त को लांघा – मटोगी मोटर मार्ग में भूस्खलन हो गया था। जिससे सड़क धंसनी शुरू हो गई। दरारें बढ़कर गांव तक पहुंच गई है। भूधंसाव के कारण कुछ ही देर में 10 मकान मलबे के ढेर में बदल गए। जबकि 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।