September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पंचायती राज विभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। कोटाबाग ब्लाक में हुआ आयोजन।

पंचायती राज विभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। कोटाबाग ब्लाक में हुआ आयोजन।

By on November 30, 2022 0 244 Views

कालाढूंगी। पंचायती राज विभाग के सौजन्य से कोटाबाग ब्लाक सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों हेतु सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हो गया। सृष्टि जन कल्याण समिति की की तरफ से मुख्य प्रशिक्षक जीवन सिंह दानू ने सतत विकास लक्ष्यों एवं प्रशिक्षण के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्थानीय रिसोर्स पर्सन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा तथा एनआरएलएम के समन्वयक राजेंद्र जोशी ने ग्रामीण आजीविका सृजन के बारे में जानकारी दी।एडीओ पंचायत प्रकाश चंद्र कांडपाल प्रकाश ने जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान किया। पहले दिन इसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र द्वारा किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, पदमा जोशी, गीता तिवारी, भगवती देवी, सुधा देवी, दीपिका गोस्वामी, मीनाक्षी देवी, गिरीश चंद्र, गंगा देवी, सुमन, कांता तिवारी, निर्मला ढौंडियाल, जगदीश प्रसाद, चंद्र प्रकाश बुधानी, मुकेश चंद्र आर्या, खीम चंद्र, चेतना गंगोला, माया गोस्वामी सहित आदि उपस्थित रहे।
फोटो। पंचायती राज के कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी।