मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से भरपूर प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने और कलाकारों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

