October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नव गर्जिया प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति द्वारा 15 दिवसीय 42 वी रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गाया।

नव गर्जिया प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति द्वारा 15 दिवसीय 42 वी रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गाया।

By on August 29, 2024 0 511 Views

रामनगर। नव गर्जिया प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति (रजि०) गुलरघट्टी,नई बस्ती में 15 दिवसीय 42 वी रामलीला का गणेश पूजा उपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र तिवारी बिजली हाइडिल ठेकेदार, विशिष्ट अतिथि विष्णु शरण देवल, अतिथि खेम सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य, अध्यक्ष गौतम बिष्ट, उपाध्यक्ष भगवान दास यादव, महाप्रबंधक सुरेश राजपूत, महानिदेशक विशन दत्त पंत, मीडिया प्रभारी बंटी अरोरा द्वारा किया गया। 28 अगस्त से आरंभ होकर 12 सिंतम्बर तक चलने वाली उक्त रामलीला के शुभारंभ अवसर पर नारद तप, कामदेव पराजय, नारद मोह, भगवान विष्णु की झांकी करने के लिए समस्त कलाकारों व समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए की किस प्रकार उन्होंने अपनी मां की बात को स्वीकारते हुए राजपथ सब छोड़कर 14 वर्षों का जंगल में वनवास काट। इस प्रकार आज की युग के सभी भाइयों को श्री रामलीला से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार भगवान लक्ष्मण जी ने भी अपने भाई का साथ देते हुए 14 वर्ष जंगल में बताएं आज के युग में हर मनुष्य को श्री रामलीला से सीख लेनी चाहिए कि हमें हमेशा सत्य के साथ चलना चाहिए क्योंकि हमेशा सत्य की विजय होती है। इस अवसर पर प्रमोद सक्सेना, अनुपम सक्सेना, मौसम सिंधु, जगजीवन सागर, रिकेन गुप्ता, गौरव चंद्रवंशी, मोहित सक्सेना, फूल कुमार, दिनेश कश्यप, कमल, रोहित सैनी, संजय, अजय, हेमू आदि लोग उपस्थित रहे।