October 31, 2026
Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

By on June 29, 2025 0 208 Views

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं. उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं. जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है. जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं.

वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित की गई. वहीं देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ जगहों में भारी होने की संभावना है. जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि राज्य के बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के शेष जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C व 22°C के लगभग रहने का अंदेशा है.