September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आम आदमी पार्टी के विधायक पद के प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क आभियान

आम आदमी पार्टी के विधायक पद के प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क आभियान

By on February 4, 2022 0 276 Views

आम आदमी पार्टी के विधायक पद के प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत जी ने मानपुर चौराहे से बसाई , धर्मपुर , उमेदपुर , देवीपुर तल्ला, गुमानपुर में आम आदमी पार्टी के साथियों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर रामनगर के लिए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कृषि भूमि के लिए बिजली फ्री मिलेगी और पानी उचित व्यवस्था की जाएगी गांव में जहां सड़क नहीं है तुरंत सड़के बनाई जाएगी पम्पलेट देकर केजरीवाल जी की नीतियों के बारे में समझाया । जिसमें उन्हें लोगों का आशीर्वाद व प्यार मिला।
शिशुपाल सिंह रावत जी ने कहा टक्कर सिर्फ आम आदमी पार्टी और बीजेपी की है कांग्रेस तो मैदान में है ही नहीं।
जिसमें उनके साथ उनके संगठन मंत्री भास्कर जोशी जी नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी जी नगर महिला अध्यक्ष शैफाली विधानसभा अध्यक्ष मंजू नैथानी नगर सचिव सुनीता रावत , मंजू रावत, कविता मठपाल, दीपा रावत , सौरभ नेगी, फिजा, दीपा आर्या , निश्चय , संजय शर्मा, हिमांशु तिवारी आदि साथी मौजूद रहे।