September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • नीट पेपर में धांधली को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

नीट पेपर में धांधली को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

By on June 11, 2024 0 648 Views

रामनगर। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फैज़ूल हक़ एडवोकेट व मेन कांग्रेस के नेतृत्व में आज भवानीगंज चौराहा, रामनगर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। भाजपा सरकार में लगातार हो रहें नीट पेपर में धांधली व पेपर लीक का समाचारपत्रो के माध्यम से प्रकाशित हुई हैं। केंद्र सरकार मेहनत करने वाले छात्र/छात्राओ के भविष्य से लगातार खिलवाड कर रहा हैं, और अपने चहेतो को नीट जैसे महत्वपूर्ण पेपर मे निकालकर अपनी हठधर्मिता से देश के युवाओ के साथ धोखा कर रही हैं, जिसके विरोध में आज समस्त कांग्रेसजनो ने रामनगर के भवानीगंज चौराहेभगत सिंह चौक पर पुतला दहन किया । इस कार्यक्रम में डॉ निशांत पपने प्रदेश सचिव, ज़ुल्फ़कार , सद्दाम हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी, करीम सोनू, तनुज दुर्गलाप सभासद , सलीम ,नूर मोहम्मद ख़ान, अमित कुमार विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, खुर्शीद आलम- किसान संगठन सचिव, धीरज उपाध्याय, उमर, अनीश सब्बग आदि तमाम कांग्रेसज़न उपस्थित रहे।