Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • नई बाइक की पूजा करने के लिए परिवार गया था मंदिर, बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, फिर ग्रामीणों ये किया मगर का ये हाल…VIDEO

नई बाइक की पूजा करने के लिए परिवार गया था मंदिर, बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, फिर ग्रामीणों ये किया मगर का ये हाल…VIDEO

By on June 15, 2023 0 306 Views

वैशाली: बिहार के बिदुपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यहां कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मगरमच्छ की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गंगा नदी के किनारे 10 साल का बच्चा पूजा के लिए पानी लेने गया था. वहां पहले ही घात लगाए मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और पानी के अंदर खींचकर ले गया. इसके बाद लड़के की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ा और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

 

नई बाइक की पूजा करने के लिए परिवार गया था मंदिर 

बताया जा रहा है कि मृत बच्चे के पिता धर्मेंद्र ने सोमवार को बाइक खरीदी थी. इसकी पूजा करने के लिए पूरा परिवार  खालसा घाट पहुंचा था. घाट पर बाइक के पूजा की तैयारी चल रही थी. इस दौरान बच्चा गंगा नदी में पानी लेने गया.  घाट के किनारे पहले से ही घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर उसे पानी के अंदर खींच लिया.

वन विभाग परिजनों को मुआवजा दिलाने की कोशिश में जुटा 

गांव वालों ने मगरमच्छ के साथ बच्चे के शव को भी बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. मृत बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे. वन विभाग मृत बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कोशिश कर रहा है.

गांव वालों ने मगरमच्छ को नदी से निकाला और पीट-पीटकर मार डाला

बताया गया है कि घटनास्थल पर पानी कम था. गंगा नदी में पानी कम होने के कारण मगरमच्छ फंस गया था और उसे निकलने में मुश्किल हो रही थी. साथ ही मगरमच्छ को खाने को भोजन भी नहीं मिल रहा था. कम पानी में ही मगरमच्छ घात लगाकर पहले से बैठा हुआ था.