Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की कार्यकर्ताओं को नसीहत – बूथ स्‍तर पर पार्टी की आत्‍मा बन जाएं कार्यकर्ता

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की कार्यकर्ताओं को नसीहत – बूथ स्‍तर पर पार्टी की आत्‍मा बन जाएं कार्यकर्ता

By on September 29, 2021 0 295 Views

देहरादून: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं से बूथ को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने की नसीहत दी। बुधवार को शक्ति केंद्र स्‍तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी जरूरी है और इसका रास्‍ता बूथ से होकर गुजरता है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्त्‍ता बूथ स्‍तर पर भाजपा की आत्‍मा बन जाएं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर पिछले लोकसभा चुनाव तक प्रत्‍येक चुनाव में उत्‍तराखंड की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के अगुआई में उत्‍तराखंड उत्‍तरोत्‍तर प्रगति कर रहा है। विकास की इस धारा को आगे बढ़ाने के लिए राज्‍य की जनता एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत देगी। ‍उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हमारा गौरव हैं। ये दुनिया ने देख लिया। चुनाव के लिए सभी कार्यकर्त्‍ताओं से जुट जाने का आह्वान करते हुए नड्डा ने कहा की भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं और लोगों के बताएं कि आज सबसे ज्यादा योजनाएं अगर किसी सरकार ने बनाई और चलाई हैं तो वह भाजपा की सरकार हैं।