October 27, 2026
Breaking News

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, कई यात्री घायल

By on June 11, 2025 0 239 Views

टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में तीन यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें एक पुरुष एक महिला और बच्चा शामिल हैं. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बस में ड्राइवर समेत लगभग 33 यात्री सवार थे. जो गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए आए थे. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है बस उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी. इस दौरान टिपरी पर ये हादसा हो गया.