October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य बनाने के लिए 15 सितंबर को बैठक, कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया

उत्तराखंड: लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य बनाने के लिए 15 सितंबर को बैठक, कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया

By on September 13, 2024 0 595 Views

देहरादून: लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में एक और सदस्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 सितंबर को बैठक होगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में न्यायिक सेवा से संबंधित व्यक्ति को चयन समिति का सदस्य बनाने पर विचार होगा। इसके लिए कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिनमें से किसी एक नाम पर समिति निर्णय लेगी। समिति का गठन होने के बाद लोकायुक्त की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।