Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बाघ के हमले से महिला गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत

बाघ के हमले से महिला गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत

By on June 16, 2026 0 5 Views

रामनगर/कालाढूंगी। मंगलवार, 16 जून 2026 को लगभग सायं 4:00 बजे ग्राम चोपड़ा, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल में बाघ के हमले की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी उमा देवी (42 वर्ष), पत्नी श्री भुवन चंद, घर के बाहर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में उमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हमलावर बाघ की पहचान कर उसे शीघ्र पकड़ने की कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों के दौरान भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
वन्यजीव संरक्षण आवश्यक है, लेकिन मानव जीवन और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपायों को तत्काल लागू किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।