October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड मे मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग …

उत्तराखंड मे मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग …

By on January 22, 2022 0 255 Views

देहरादून:चुनाव आयोग के निर्देश पर इस साल फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून में मीडियाकर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. यह सुविधा उन मीडिया कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्हें चुनाव कवरेज के लिए आयोग द्वारा अधिकृत किया गया है. मीडियाकर्मियों को कवरेज के चलते अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

चुनाव आयोग के निर्देश पर महानिदेशक (सूचना), देहरादून ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत मीडियाकर्मियों को अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.