November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी मजदूर

निर्माण कार्य के दौरान भरभराकर गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबी मजदूर

By on January 5, 2025 0 392 Views

हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर नीचे आ गई. हादसे में एक महिला श्रमिक मलबे में दब गई.

हादसा रविवार का है. मिली जानकारी के अनुसार डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर आ गिरी. इस दौरान वहां काम कर रही महिला श्रमिक मलबे में दब गई. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य मजदूरों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला.

घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. महिला श्रमिक का नाम शांति है. जो गोजाजाली की रहने वाली है. बताया जा रहा है महिला का पति भी मजदूरी का काम करता है, जो आज किसी दूसरी साइट पर गया था. महिला के तीन बच्चे हैं. जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.